सिद्धार्थनगर:ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के रेड़वरिया में शुक्रवार की रात चोरी की चार घटना सामने आई है। जिसमे चोर नगदी समेत घर में रखे जरूरी कागजात उठा ले गए।
सूचना के मुताबिक चोरों ने अनवर हुसैन के घर में शटर का ताला खोलकर घुस गये और घर में बक्शों में रखे लगभग 45,000 रुपये नगद और लगभग दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गये।
इसके अतिरिक्त चोरों ने बक्शे में ही रखे जमीन के बैनामा के कागजात, पासपोर्ट, दो एटीएम कार्ड व अन्य जरुरी कागज के साथ मोबाइल भी उठा ले गये।
अनवर मौजूदा समय में रेड़वरिया के पहले रोड के किनारे घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। इसके अलावा चोर रेड़वरिया के रहने वाले आबिद अली पुत्र हकीकुल्लाह लगभग 55000 रुपया नगद व गहने भी ले गये।
चोर रेड़वरिया निवासी विदेशी मौर्य पुत्र चन्द्रिका के घर में भी घुसे और बक्सों में रखे लगभग पचास हजार रुपये के जेवर पर हाथ साफ कर दिया।
इसके अलावा रिडवरिया में ही चोर गांव के ही रहने वाले मो सलीम पुत्र नसीम के घर में भी घुसे लेकिन निकलने का रास्ता न होने के कारण कामयाब नहीं हो पाये।
इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि चोरी होने की सूचना मिला है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जायेगा।


