सिद्धार्थनगर: विद्युत उपकेन्द्र ढ़ेबरुआ के तहत तीनों फीडरों पर तीन दिनों तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
सूचना के अनुसार परसा, रामनगर व बढ़नी के तहत आने वाले गांवों में शुक्रवार, शनिवार व रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
ढेबरूआ विद्युत उपकेन्द्र पर हो रहे कार्य के चलते तीन दिनों तक दो सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उक्त जानकारी विभाग के जेई राजीव सिंह ने देते हुए बताया कि यह कटौती बढ़नी नगर में बन रहे 33/11 उप केंद्र की लाइन बनाने के कारण हो रही है।

