सिद्धार्थनगर:लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में कतिथ धांधली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। जिसमें अधिकतर अल्पसंख्यक हैं।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे में मतदान जारी है। यहाँ लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए वोट डालें जा रहें हैं। लेकिन लोकसभा के मतदाता सूची से सैकड़ो नाम गायब है जिससे वोटरों में काफी गुस्सा है।
2017 के विधानसभा चुनावों में वोट डाल चुके कस्बे के सैकड़ों लोगों के नाम इस बार वोटर लिस्ट से ही गायब है। पहचान पत्र होने के बावजूद भी मतदाता वोट नहीं डाल पा रहे हैं। वोटर लिस्ट में से नाम कट जाने से सैकड़ों नगरवासी में मतदान ना कर पाने का गम और गुस्सा दोनों है।
वैसे तो चुनाव आयोग बड़े बड़े दावे करता है मतदान आपका अधिकार है लेकिन सैकड़ो की तदाद में मतदाताओं का वोटर लिस्ट से नाम गायब होना चिंता का विषय है।
मतदाता पूरे नगर में बीएलओ से लेकर पोलिंग बूथ तक का चक्कर लगा रहे हैं उसके बाद में वह वोट नहीं डाल पा रहे हैं। उनसे बताया जा रहा कि आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है जबकि उनके पास पहचान भी पत्र है और वह इससे पहले के चुनावों में मतदान भी कर चुके हैं।
अंबेडकर नगर निवासी जावेद ने पिछले विधानसभा के चुनाव में वोट दिया था लेकिन लोकसभा के चुनाव में उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है।
इसी तरह से अकरम, सफीकुन्निशा, अबरार, सालिम, हाशिम, अकबर अली, मुमताज, जन्नतुन्निशा आदि लोग भी मतदान करने घर से निकले तो पता चला की उनका नाम ही वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।
वोट ना देने पाने का गुस्सा इन सभी के चेहरों पर साफ दिख रहा है। इनका आरोप है कि जान बूझकर मतदाता सूची से इन सभी का नाम काट दिया गया है।

