सद्दाम हुसैन बस्ती:प्रदेश भर में चुनाव को लेकर सघन तलाशी अभियान चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कोर्पियो गाड़ी से 24 लाख रुपए बरामद किए। पैसे कहा और क्यों ले जा रहे थे इसकी जांच चल रही है।
गुरुवार को बस्ती जिले के सोनूपार के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्कोर्पियो गाड़ी को रोका। पुलिस ने दावा किया है कि गाड़ी में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राजकिशोर सिंह का वहान पास लगा हुआ था। तलाशी के दौरान गाड़ी से 24 लाख रुपए कैश बरामद हुए।
जांच के दौरान गाड़ी में सवार राम प्रकाश गुप्ता मौके से फरार हो गया। कैश के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
हम आपको बता दें कि 12 मई को छठे चरण का चुनाव होना है। जिसमे बस्ती मण्डल के सभी सीटों पर मतदान होगा।
इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ने कहा कि यह विरोधियों कि चाल है। मेरी बढ़ती लोकप्रियता को देख विरोधी घबरा गए हैं। जिसके कारण वह मुझे बदनाम करने कि साजिश कर रहें हैं। उन्होंने कहा की वहान से जो पैसा बरामद हुआ है उससे मेरा कोई लेना देना है।

