सिद्धार्थनगर:गौल्हौरा थाना क्षेत्र के अजगरा घाट पोस्ट पचहर बाजार निवासी 65 वर्षीय अजरुन्निशा बीते 14 मई मंगलवार को अपने माईके चांईं में अपने रिश्तेदार के यहां मिट्टी देने के लिए घर से निकली थीं। लेकिन ना तो वह अपने मायके पहुचीं ना ही घर वापस लौटीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक वह घर से सुबह 10 बजे के लगभग निकल कर बासी रोडवेज स्टैंड से चाईं के लिए किसी वाहन पर बैठ गई थी। जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटीं हैं। ऐसे में परिजनो की चिंता बढ़ती जा रही है।
14 मई को लापता हुई अजरुन्निशा का अभी तक कुछ पता भी नहीं चल सका है। परिजनों के साथ रिश्तेदार व स्थानीय लोग भी अजरुन्निशा को ढूढने में लगे हुए हैं।
हमारे सहयोगी इसरार अहमद भी अजरुन्निशा का पता लगाने का पूरा प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने अपील की है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर उन्हें ढूढ़ने में हमारी मदद करें। जिस किसी को भी वह मिले तो इस नम्बर संपर्क करें।

