सिद्धार्थनगर:गोरखपुर-गोण्डा रेलखण्ड पर मंगलवार की सुबह परसा-महादेव बुजुर्ग रेलवे स्टेशनो के मध्य रेलवे लाइन के किनारे ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के उतरौला गांव के सीवान में 45 वर्षीया अज्ञात महिला की लाश मिली है।
ग्रामीणों के मुताबिक मृतका की मौत 15065 पनवेल एक्सप्रेस से गिरने के कारण हुई हॆ। यह घटना मंगलवार को सुबह सवा आठ बजे के लगभग की है।
चरवाहों ने लाश को देखकर ढ़ेबरुआ पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना-स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

