सिद्धार्थनगर:साइबर सेल के प्रभारी के तौर पर जिले में तैनात इंस्पेक्टर की मौत पुलिसलाइन के एक बन्द कमरे में हो गई। लेकिन पुलिस विभाग को इसकी खबर तब मिली जब लाश से दुर्गन्ध आने लगी।
सूचना के मुताबिक इंस्पेक्टर पंकज कुमार शाही की लाश मंगलवार को पुलिस लाइन के एक बन्द कमरे में मिली। सूचना पर पहुँचे एसपी डॉ धर्मवीर सिंह और सीओ सुनील सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर का शव चार-पांच दिन पहले का प्रतीत हो रहा है।
पंकज कुमार मार्च 2018 में इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन मिला था। 30 मई 2018 को स्थान्तरण होकर वह जिले में आये थे। इस समय वह साइबर सेल के प्रभारी के रूप में तैनात थे।
बीते 22 मई को वह पुलिस लाइन में देखे गए थे। इसके बाद से ही वह पुलिस लाइन में नही दिखे। लेकिन किसी ने भी इसकी खोज खबर नहीं ली की बिना छुट्टी के वह कहा हैं।
सूचना के अनुसार 28 मई को पुलिस लाईन के कमरा नम्बर 19 से दुर्गन्ध आ रही थी तो इसकी सूचना जिले के उच्च अफसरों को दी गई। उनके पहुँचने के बाद जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो उसमें इंस्पेक्टर पंकज कुमार शाही का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
एसपी डॉ धर्मवीर सिंह के मुताबिक इन्स्पेक्टर शव 4 या 5 दिन पहले का लग रहा है उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

