सिद्धार्थनगर: ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के अन्तर्गत ग्रामसभा उतरौला में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर उसकी चपेट में आने से छः वर्षीय बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के ले जाते वक्त उसकी मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सायं ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के उतरौला निवासी बगेदू का 6 वर्षीय पुत्र दुर्गेश ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठा हुआ था। तभी अचानक झटका लगने से दुर्गेश ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे गिर गया और उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
परिजन तुरंत इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ ले गय्। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में ढ़ेबरुआ प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है।

