सिद्धार्थनगर:चिल्हिया थाना अंतर्गत पुरैना नारायनपुर में नालें की साफ सफाई करते समय जेसीवी चालक और उसके एक सहयोगी रोड से आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियो पर अश्लील टिप्पणी करते पकड़े गए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सूचना के अनुसार पुरैना नरायनपुर में दो युवक जेसीबी से नाले की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान रोड से आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर दोनों अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। उसी रास्ते से कुछ लड़कियां स्कूल जा रहीं थी। इन छात्रओं के साथ भी दोनों ने छेड़खानी की। छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल के अध्यापक से कर दी। जिसके बाद स्कूल ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पल्टादेवी चौकी इंचार्ज राजेश तिवारी सहित दो कांस्टेबल वहाँ पहुँच गए और जेसीबी चालक व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर थाने ले आए। चिल्हिया थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वही चिल्हिया एसओ रामेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी अखिलेश केवट 22 पुत्र फेकू केवट निवासी अवधपुर सरदारनगर, थाना चौरा चौरी जनपद गोरखपुर और दूसरा खुर्शीद अहमद 23 पुत्र अब्दुलाह निवासी रमवापुर टोला भीमरौली थाना चिल्हिया के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।