लखनऊ:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश के योगी सरकार पर हमला बोला है। अपनी चुनावी अभियान की शुरुआत करने के बाद प्रियंका लगातार मोदी और योगी सरकार हमलावर है।
रविवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं। मगर उप्र सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। किसानों का 10000 करोड़ बकाया मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप्प हो जाता है। यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं।
राजनीति में कदम रखने के बाद प्रियंका गाँधी लगातार काम कर रहीं है। वह उत्तर प्रदेश में सुस्त पड़ी कांग्रेस को फिर से मैदान में लाकर लड़ने का पूरा प्रयास कर रहीं हैं। जिसका असर उनकी बोट यात्रा के बाद साफ नजर आने लगा है।
बोट और बस यात्रा करने के बाद अब प्रियंका गांधी 27 मार्च को अयोध्या के दौरे पर होंगी। जिसमे वह कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल खत्री के समर्थन में रोड शो करेंगी। प्रियंका विशेष रथ पर सवार होकर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से रोड शो करते हुए अमेठी जाएंगी।