मोहम्मद आरिफ खान:पुलवामा हमले के बाद से ही देश भर में कई जगहों पर कश्मीरियों को निशाना बनाया गया। राजधानी लखनऊ में बुधवार को कुछ गुंडों ने कश्मीरियों को पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। तो कई लोगों ने विरोध में सोशल मीडिया पर लिखा। लेकिन इन सबके बीच आपको एक आदमी के बारे में जरूर जानना चाहिए। जफर रिज़्वी जिन्होंने उन गुंडो को रोका था।
मोहम्मद अफजल नाइक और अब्दुल सलाम लखनऊ के डालीगंज पुल पर चादर बिछा ड्राई फ्रुट बेच रहे थे। 6 मार्च को दो गुंडे अफजल नाइक के दुकान पर पहुँचे। गुंडों ने पहले उन्हें आतंकवादी, पत्थरबाज कहा और फिर मारने लगें।
जिस समय ये घटना हुई वहाँ मौजूद कई लोग तमाशा देख रहे थे। तो वहीं जफर रिज़्वी ने इन गुंडों ऐसा करने से रोका। जिसके बाद वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार, अभिसार शर्मा, प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास और फ़िल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जफर रिज़्वी के सराहनीय कार्य तरीफ की है।
आइए जानते हैं कौन हैं जफर रिज़्वी
जफर रिज़्वी पूर्वी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला के हल्लौर के रहने वाले हैं। वह इस समय लखनऊ में रहतें है और बैंक आफ इंडिया में काम करते हैं। गुरुवार से देश भर की मीडिया में जफर रिज़्वी के चर्चे हैं। उन्होंने अपने सराहनीय कार्य से हर किसी का दिल जीत लिया है। सिद्धार्थनगर जिले में भी लोग जफर रिज़्वी की सरहाना कर रहे हैं।
7 मार्च के एनडीटीवी के प्राइम टाइम में रवीश कुमार ने जफर रिज़्वी की तारीफ है। तो वही ट्वीटर पर भी लोग जफर रिज़्वी के इस कार्य की सराहना कर रहें है।
जब लोगों ने सोशल मीडिया पर जफर की तरीफ शुरू की तो उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि जब अल्लाह मेहरबान तो मोटा गधा भी पहलवान...जैसे मैं। जफर रिज़्वी भले ना खुद को हीरो माने लेकिन उनके इस कार्य के बाद लोग उन्हें हीरो मान चुके हैं।
लखनऊ में कश्मीरियों को पीटने का वीडियो, पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
https://www.youtube.com/channel/UCBlRu4PQ4SHhYzYlQI0InzA
कश्मीर हमारा है तो कश्मीरी भी हमरे है बिना कशमिरि के हम काशमीर की कल्पना भी नही कर सकते
जवाब देंहटाएं