इसरार अहमद की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर:कच्ची जहरीली शराब कि जांच के क्रम में शनिवार को बांसी तहसील क्षेत्र में छापेमारी अभियान से हड़कंप मच गया तथा कच्ची बनाने वालों में अफरा-तफरी मच गई।
शनिवार को क्षेत्र के ओदनाताल और मझरिया में उपजिलाधिकारी बासी प्रबुद्ध सिंह आबकारी इंस्पेक्टर बांसी को साथ लेकर क्षेत्र के ओदनाताल में छापेमारी की गई जहां 7 कुंटल लहन और 5 कच्ची की भठ्ठी नष्ट किया गया। जांच अभियान देख कच्ची शराब को बनाने वाले फरार होने में सफल हो गए कोई पकड़ा नहीं गया।ओदनाताल गांव में केवल महिलाएं ही रही।
छापेमारी के दौरान मिश्रौलिया की पुलिस टीम मौजूद रही थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने खेतों और आसपास के जगह पर छापेमारी की गई।

