सिद्धार्थनगर:ढ़ेबरुआ कोतवाली के कठेला पुलिस चौकी के तहत बालानगर व शोहरतगढ़ के कोमरी में एसडीएम,पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी करके सात क्विंटल लहन नष्ट किया और दस लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर में जहरीली शराब से हुई जनहानि के बाद शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के एसडीएम अरविन्द कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, प्रभारी थाना निरीक्षक ढ़ेबरुआ राजेन्द्र बहादुर सिंह व आबकारी निरीक्षक अजय सिंह ने ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के कठेला पुलिस चौकी के तहत बालानगर व शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोमरी में बन रही अवैध कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी कर सात क्विंटल लहन को नष्ट किया और दस लीटर कच्ची शराब भी बरामद किया।

