इसरार अहमद की रिपोर्ट
इटवा सिद्धार्थनगर:दस्तक- 4 अभियान का शुभारंभ करते हुए जागरूकता एवं प्रचार - प्रसार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली सामुदायिक चिकित्सालय इटवा से प्रारंभ होकर ब्लाक संसाधन केंद्र इटवा में समाप्त हुई। इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया कि दस्तक- 4 अभियान का प्रारंभ हो चुका है। यह अभियान 10 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा।
इस अभियान में आशा एएनएम घर- घर जाकर सफाई के बारे में गांव वासियों को जागरूक करेंगी और साफ सफाई के महत्व को बताएंगी।
साथ ही दिमागी बुखार, मलेरिया आदि बुखार के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित है तो तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराएंगी और सामान्य बुखार की दशा में उनका परीक्षण कराएंगी। उनको आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जाएंगी।
इस अभियान के साथ दिनांक 25 फरवरी से 8 मार्च तक एई जेईएस दिमागी बुखार का टीका करण भी किया जाएगा। साथ ही खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि गांव में जहां भी गंदगी है, सफाई कर्मी लगाकर सफाई करवाना सुनिश्चित करें।
आशा एएनएम घर घर सर्वे के दौरान किसी भी जगह गंदगी पाती हैं, तो तत्काल खंड विकास कार्यालय को सूचित करें ताकि सफाई सुनिश्चित किया।
इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इटवा, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय इटवा, डॉक्टरों की टीम एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।


