इटवा, सिद्धार्थनगर में एक अनूठी व गौरवशाली परम्परा की शुरुआत सिद्धार्थनगर साहित्य सम्मेलन से होने जा रहा है। यह सम्मेलन 03 मार्च से शुरू होगा।
इस सम्मेलन में साहित्यिक, सामाजिक व राजनैतिक विद्वानों, बुद्धजीविओं, शिक्षाविदों व पत्रकारों के समागम का शुभारंभ होगा।
इस सम्मेलन में साहित्यिक परिचर्चा सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह कार्यक्रम, सामाजिक व राजनीतिक परिचर्चा, पुस्तक प्रदर्शनी, साइंस/तकनीक प्रदर्शनी, छात्र/युवा कैरियर गाइडेंस, कवि सम्मेलन व मुशायरा आदि विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
सिद्धार्थनगर साहित्य सम्मेलन के आयोजक-यूथ एजुकेशन एण्ड एम्पॉवरमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। संयोजक- अहसन जमील खान, सह-संयोजक- डॉ. अफ़रोज़ खान, रऊफ चौधरी, संयोजक समिति सदस्य, फ़ज़लू खान, साहिल राईनी, इं. शाहरुख अहमद, साजिद मालिक, जितेंद्र सोनी, इकराम खान, इं. अरशद जमील, दिलशाद खान, अबरार चौधरी, शरीफ हसन चौधरी, राकेश त्रिपाठी, इं मोहम्मद रज़ा, राकेश यादव आदि हैं।

