सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ के व्यापारिक केंद्र गोलघर में स्थित दो दूकानों में बीती रात सेंध लगाकर की गई चोरी चोरों द्वारा लगभग 6 चोरी की घटना उजागर हुई है। इस घटना से पूरे शोहरतगढ़ में सनसनी फैली हुई है। घटना के बाद चोर भागने में सफल रहे। मामले की छानबीन में शोहरतगढ़ पुलिस लगी हुई है।इस दहशत से शोहरतगढ़ उपनगरवासी दहशत में हैं।
सूचना के अनुसार शोहरतगढ उपनगर में गोलघर स्थित जूते चप्पल और एक सौंदर्य प्रसाधन की थोक दुकानों में चोरों ने पीछे रोशन दान को काटकर अंदर जाने का रास्ता बनाया ।और दुकान में घुस कर आराम से दुकान का माल और कीमती सामान लेकर फरार हो गये। मामले की सूचना दुकान मालिकों को सुबह हुई जब वह अपनी दुकान खोलने सुबह आए। फिर घटना की सूचना स्थानीय पुलिस थाने में दी गई।
थोक व्यापारी पीड़ित सीताराम पुत्र बजरंगी खेतान की दुकान से बिक्री का चार लाख रुपया लेकर फरार हो गए। वहीं जूते चप्पल की दुकान से चप्पल के डिब्बे गायब थे। इस संबंध मैं थाना अध्यक्ष ने बताया की अभी हमें कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। घटना संज्ञान में है एस आई और हल्का पुलिस को भेजा गया है।
लगभग 2 माह के अंदर यह तीसरी चोरी की घटना है।
जिसमें दुकान के अंदर रखे सामान और पैसों को चोरों ने उड़ाए हैं।
सूत्रों का कहना है कि व्यापारिक स्थल गोलघर में स्थाई रूप से दो लोगों की रात में गश्ती है। उसके बाद भी ऐसी चोरी की घटना अपने आप में बड़ी शर्मनाक की बात है।
