मोहम्मद आरिफ खान सिद्धार्थनगर:पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ जो हमेशा समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। साथ ही शासन और प्रशासन को यह बताने का काम करते हैं कि वह समाज को विकास की ओर ले जाने के किए कौनसा कार्य करें। तथा उसमे कमियां उजागर करने व आलाधिकारियों को आईना दिखाने का काम करते हैं। अपने इन्ही कामों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए अमर उजाला के पत्रकार रवि शुक्ला को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को डुमरियागंज के मन्नीजोत में जन कल्याण समिति के द्वारा अपने पांचवें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें इटवा के उपजिलाधिकारी त्रिभुवन जी व भनवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के द्वारा अमर उजाला के पत्रकार रवि शुक्ला को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिले के बढ़नी क्षेत्र के औदही कला निवासी अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला द्वारा बहुत कम समय में पत्रकारिता जगत में ऊंचाइयों तक पहुंचने तथा अपनी लेखनी के माध्यम से एक अलग पहचान बनाने व समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बुराइयों को निर्मित प्रकार से संपादित करने तथा समाज में पीड़ित, शोषित व परेशान लोगों की समस्याओं को अपने समाचार के माध्यम से सरकार एवं अधिकारियों तक निष्पक्ष रुप से पहुंचाने का काम करते रहे हैं।

