लखनऊ:प्रदेश में छुट्टा पशुओं के कारण किसानों को हो रहे नुकसान व राजमार्गो पर बढ़ रहे दुर्घटनाओं के मुद्दे पर सपा, बसपा और कांग्रेस ने शुक्रवार को विधान परिषद में सरकार को घेरा। पशुधन मंत्री एसपी सिंह बाघेल के उत्तर से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्य सदन से बाहर चले गए।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के दीपक सिंह ने छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए की गई कार्यवाही पर जवाब मांगा।
उन्होंने कहा की सरकार एक साल से पशु आश्रय स्थल खोलने की बात कर रही है लेकिन अभी तक धरातल पर कोई काम नही हुआ है।
सपा के शतरुद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार का पूरा जोर नशबंदी पर है। इतिहास में भाजपा की सरकार को नसबंदी के लिए याद किया जाएगा।
सरकार के मंत्री एसपी सिंह ने माना कि छुट्टा पशुओँ की समस्या गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत स्तर पर गौशाला निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है।
हम आपको बता दें कि छुट्टा पशुओँ की समस्या इतनी गंभीर है कि ठंड रातों में किसानों को रतजगा कर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है।
बाँसी धानी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करते किसान
हाल ही में छुट्टा पशुओं के आतंक से सिद्धार्थनगर जिले के किसानों ने बाँसी में पशुओं के साथ मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।
घर दुकान मकान और खेत हर जगह हर कोई इस समस्या से परेशान है। सड़कों पर इन पशुओं ने लोगों का राह चलना दुश्वार कर रखा है।


