सिद्धार्थनगर :बढ़नी से सटे पड़ोसी देश कृष्णा नगर नेपाल के शिवम बिरमीवाल (22) पुत्र सुनील बिर्मीवाल कि बीती रात नौगढ़ शोहरतगढ़ मार्ग के बीच एक भीषण सड़क हादसे मैं दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई ड्राइवर की उम्र लगभग शिवम के ही उम्र के करीब लगभग बताई जा रही है।
ड्राइवर बहादुरगंज का बताया जा रहा है। वही 13 फरवरी को सुनील की बहन की शादी थी। इसी शादी शादी की खुशी में असम से सुनील की बुआ अपने 3 मासूम बच्चों के साथ आ रही थी। वह बुआ को लेने गोरखपुर गया था।
गोरखपुर से घर वापस लौटते ही नवगढ़ शोहरतगढ़ मार्ग के बीच भीषण दुर्घटना में शिवम की मौत हो गई । शिवम की बुआ को हाथ व पैरों में चोटे आई है। व उनके के तीन मासूम बच्चे भी घायल हो गए हैं।
जबकि इन तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस हादसे से उनके बड़े भाई सुभग के दिल को झकझोर कर रख दिया है। मां और बहन का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पिता को भी इतना गहरा सदमा लगा है कि उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना को सुनकर सभी लोग सहम उठते है। शहर में गम का माहौल है। सभी लोगों व सुनील के दोस्तों का कहना है इसके घरों में बड़े दिनों बाद खुशी आई थी। लेकिन यह कौन जानता था कि सारी खुशियां मातम में बदल जाएगी।
