सद्दाम हुसैन बस्ती:सांसद हरीश द्विवेदी के प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आग बबूला हो गए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद के पोस्टर पर कालिख पोत कर अपना विरोध जताया।
बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी भी फेल है। जब प्रियंका दिल्ली में रहती हैं तो जीन्स टॉप में रहती हैं और जब क्षेत्र में आती हैं तो साड़ी और सिंदूर लगाकर आती हैं।
भाजपा सांसद के इस बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और रविवार को कार्यकर्ताओं ने फव्वारा चौराहे पर भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी के पोस्टर में उनके चेहरे पर कालिख पोतकर सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर कांग्रेस यूथ के प्रदेश सचिव अंकुर वर्मा ने कहा कि हम तरह के बयानबाजी की हम कणी निंदा करते है। इस तरीके की टिप्पणी काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
वहीं कोंग्रस पीसीसी सदस्य प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा को जिस तरीके का बयान सांसद हरीश द्विवेदी ने दिया है वह मानसिक दिवालियापन है। प्रियंका गांधी के आने से बीजेपी घबराहट में है और डरी हुई है।

