लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी से अलग होने का एलान कर दिया है. साथ ही उन्होंने यह कहा कि प्रदेश की सभी 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। राजभर ने एक कार्यक्रम में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।
रसोइयां महासंघ के सम्मेलन में भाग लेने आए ओम प्रकाश राजभर ने कहा। हम अकेले अपने दम पर बीजेपी से अलग होंगे। उन्होंने कहा कि रसोइयों का मानदेय 33 से बढ़ाकर 175 रुपया ना भईल, त भाजपा गईल।
हम लोग अपने अधिकार की मांग कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता खाली गुमराह कर रहे हैं। वे कुछ करेंगे नहीं। वे (बीजेपी) घबराएं नहीं, हम आज भीख मांग रहे हैं। लेकिन अभी एक महीने का वक्त है। अगर हमारी बात नहीं मानें तो अभी 14 साल के बाद सत्ता में नंबर आया है। अब 24 साल के बाद नंबर आएगा।
राजभनर ने आगे कहा, गरीब किसान गुस्से में आ गया तो सत्ता से उतार देगा। लोग सोचते होंगे कि ये मंत्री होकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। सपा-बसपा और कांग्रेस के पास भी हिम्मत नहीं है.'' उन्होंने राम तेरी गंगा मैली फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा, ''हीरो उसमें गाना गाता है कि सबका पाप धोते-धोते खुद ही गंगा मैली हो गई. पूरे देश का दरिद्र प्रयागराज में अपने पाप धो रहे हैं, तो कैसे गंगा स्वच्छ होगी।
राजभर ने कहा, ''हम वाराणसी जा रहे हैं। वहां भी अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वहां से प्रधानमंत्री जी चुनाव जीते है। वे गरीबों के हितकारी बनते हैं। लेकिन ये तो टाटा-बिरला अंबानी अदानी हैं।
गरीबों की शिक्षा, रोजगार, आवास की ओर उनका ध्यान नहीं है। जो उसके पात्र नहीं है। उन्हें इंदिरा आवास मिल रहा है। जो पात्र हैं उन्हें आवास नहीं मिल रहा है। राजभर ने कहां की जब चुनाव करीब आ रहा है तो उन्हें राम मंदिर और याद आ रहा है।चुनाव के पहले मंदिर बनाने की किसी की औकात नहीं, हाय की काम शुरू करवा दे।
मामला कोर्ट में है और लोगों की भावनाओं को भड़काकर उनका वोट लेने का मकसद है। उन्होंने कहा कि 15 माह पहले ही उन्होंने यूपी में शराब बंद करने के लिए कहा था। लेकिन, उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि जब बिहार और गुजरात में शराब बंद हो सकती है। तो यूपी में क्यों नहीं हो सकती है।
जहरीली शराब पीने से रोज मौत हो रही है। आज भी मौतें हुई हैं। लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। राजभर ने कहा कि वे 24 को बनारस में जनसभा करेंगे। और ऐलान करेंगे कि उनकी जाति के लोगों को आरक्षण नहीं मिला तो भाजपा गई। उन्होंने कहा कि वे मंत्री होकर भाजपा की सरकार में परेशान हैं। मेरी खुद कोई नहीं सुन रहा है तो गरीब मजदूर किसान की कौन सुनेगा।

