लखनऊ:कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुँची प्रियंका गांधी ने सोमवार को आधिकारिक रूपलखनऊ:कांग्रेस महासचिव बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश पहुँची प्रियंका गांधी ने सोमवार को आधिकारिक रूप से ट्विटर पर दस्तक दी। प्रियंका के ट्विटर पर आने के करीब चार घंटे के भीतर ही उनके 59 हज़ार से भी अधिक फॉलोवर हो गए हैं।
ट्विटर पर दस्तक देने के बाद उन्होंने शुरुआत में कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को फ़ॉलो किया है।
प्रियंका गांधी वॉड्रा कांग्रेस महासचिव बनने के बाद राजनीति पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक मैदान में भी प्रियंका गांधी उतर चुकी है। आज वह लखनऊ में रोड़ शो कर रहीं हैं। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा।
प्रियंका के राजनीतिक मैदान में उतरे के बाद सियासी गर्मी और बढ़ गई है। खबर ये भी है की सपा-बसपा गठबंधन ने कांग्रेस को 14 सीटों का ऑफर दिया है लेकिन कांग्रेस 30 सीटों की मांग पर अड़ी है।

