शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर:कस्बे के निकट पेट्रोल पंप पर स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्यअतिथि श्री कौशलेंद्र त्रिपाठी (ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जोगिया) एवं विशिष्ट अतिथि एस आई श्री जीवन त्रिपाठी जी रहे !
इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विशिष्ट अतिथि ने बच्चों को मनोबल बढ़ाते हुए परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर कक्षा 9 के बच्चों ने कक्षा 10 के बच्चों को उपहार दिया।
इस अवसर पर प्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव,
प्रधानाचार्य अरविंद अग्रहरि, उपप्रधानाचार्य मो० मुख्तार आलम, अध्यापक विनोद उपाध्याय, बिजेंद्र उपाध्याय, रवि जोशी,अभिषेक अग्रहरि, रियाज अहमद , सुनील चौरसिया, सुनील मद्धेशिया, अमित गुप्ता,श्रवण पांडेय व अध्यापिकाएं शबनम परवीन,अर्चना गौण ,निकिता गुप्ता,अर्शिया परवीन,आफरीन,कुसुमलता श्रीवास्तव,पूर्णिमा श्रीवास्तव सहित बच्चे मुस्कान, नेहा ,नुजहत, साधना, पूजा, करीना, विकास, महताब, राजकरन, चंदन, सुनील सहित तमाम एवं छात्र/छात्राएं मौजूद रहें।

