रुधौली: थाना क्षेत्र के बखिरा मार्ग पर स्थित बहादुरपुर मार्ग पर सामने से आ रही ट्रेक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
इस घटना में बाइक सवार शुरु आर खुर्द निवासी प्रमोद कुमार वरुण बुरी तरह घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रमोद कुमार वरुण को घायल अवस्था में 100 डायल पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रुधौली पहुंचाया।
घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले के छानबीन में जुट गई है।
