यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले ही दिन परीक्षा छोड़ने वाले बच्चों की संख्या 20 हज़ार पार हो गई। इसमें इंटरमीडिएट के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा है। जिसमे हाई स्कूल में 566 छात्रों ने परीक्षा छोड़ा।
राहत की बात ये है कि परीक्षा के पहले दिन कोई भी छात्र नकल करते हुए नही पकड़ा गया। परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पहली पाली में लगभग 17 हज़ार और दूसरी पाली में ढाई लाख छात्रों को राज्य भर के 8 हज़ार 349 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देना था। इनमें हाईस्कूल के 566 और इंटरमीडिएट के 20108 परीक्षार्थियों समेत कुल 20674 ने परीक्षा छोड़ दी।
उड़न दस्ते गश्त करते रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही छात्रों की तलाशी ली गई। जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। कुल 835 सेक्टर मजिस्ट्रेटो ने किसी अन्य व्यक्ति को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने नही दिया। केंद्रों पर हर जगह सीसीटीवी व वॉइस रिकॉर्डर लगा हुआ था जिसने नकल रोकने में मदद की।
सिद्धार्थनगर में प्रथम पाली में हाइस्कूल के परीक्षा में सख्ती के चलते दो लोगों ने परीक्षा छोड दी। वही द्वितीय पाली की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 18 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया।

