मोहम्मद आरिफ खान लखनऊ:राजधानी में एक सप्ताह के भीतर दो नवजात बच्चों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। जन्म लेने वालों बच्चों को माँ की ममता मिलना तो दूर की बात है इनसे जीने का हक भी छीन लिया जा रहा है।
बटलर पैलेस के करीब कुछ ही घण्टे पहले जन्म लेने वाले नवजात बच्चे को फेंक दिया गया। इलाके में गश्त कर रही 100 डायल की टीम की नज़र जब उस नवजात पर पड़ी। जिसे तुरन्त अस्पताल ले पहुचाया गया।
मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे डायल 100 की पिआरवी 4541 की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान इनकी नजर कूड़े की ढेर में बैगनी रंग के कपड़े में पड़े नवजात बच्चें पर पड़ी।
कांस्टेबल रवि कुमार और होमगार्ड प्रेम कुमार गौतम ने इसकी सूचना चाइल्डलाइन को दी और बच्चे को वीरांगना झलकारी बाई वूमेन चाइल्डलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल और इसके आसपास लगे सीसीटीव कैमरे की फोटेज तलाश रही है।
डॉक्टर सुधा वर्मा के मुताबिक बच्चे की हालात में सुधार आया है लेकिन ठंड लगने के कारण इसे हाइपोथर्मिया हो गया है। वही जन्म लेने के बाद बच्चें की साफ साफ़ाई ना होने के कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है।
चाइल्डलाइन के सदस्यों द्वारा बच्चे की देखभाल की जा रही है। हम आपको बता दें की एक सप्ताह के भीतर दूसरी घटना है जिससे राजधानी शर्मसार हुई। चार दिन पहले महानगर में एक बच्ची को कूड़े की ढेर से बरामद किया गया था।

