सिद्धार्थनगर। इटवा: खुनियांव ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इज़हार अहमद सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे लेकिन उनके भाई को काफी चोटै आई है। उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना डुमरियागंज-बस्ती मार्ग पर सल्टौवा के पास घटी।
जानकारी के अनुसार इज़हार अहमद अपने दो भाइयों जुबेर अहमद , एजाज अहमद व दो अन्य साथियों के साथ कल सुबह 7 बजे इटवा से लखनऊ जा रहे थे । तभी इटवा – बस्ती रोड पर स्थित सलटौवा के पास घने कोहरे में एक चालक गलत दिशा से ट्रक को ला रहा था। अचानक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी । बाद में अन्य लोगों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख व अन्य लोगों को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुँचाया। वहीं कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
सूचना मिली है कि घटना में पूर्व ब्लॉक प्रमुख इजहार अहमद के भाई एजाज अहमद को काफी चोटें आई है। बाकी लोगों को हलकी चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।