गोरखपुर: एसएचओ जीआरपी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान चंपारण बिहार निवासी जाकिर हुसैन नाम के व्यक्ति को संदिग्ध हालत में सर्कुलेटिंग एरिया के गेट नंबर 4 कोयला इंजन डेमो के पास से पकड़ा।
अभियुक्त के पास से 10 मोबाइल फोन व ₹34000 बरामद हुए हैं । पकड़े गए व्यक्ति पर पहले से ही मुकदमे दर्ज थे।
