सिद्धार्थनगर: प्रयागराज
आस्था का केंद्र कहे जाने वाले प्रयागराज में मोनी अमावस्या के दिन स्नान करने गए सिद्धार्थ नगर के पूर्व प्रधान की बोलेरो स्टैंड से गायब मिली।
पुलिस की कडी निगरानी के बीच भी वाहन
स्टैण्ड से गायब हुई बोलेरो की खोजबीन करने के बाद पीडित ने स्टैण्ड मालिक के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है।
सूचना के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के उस्का थाना क्षेत्र के ग्राम मनखाई निवासी पूर्व प्रधान रामचन्द्र वर्मा अपने अपने परिवार के साथ अपने निजी बोलेरो वाहन संख्या यूपी 55 यू 7879 से बीते 4 फरवरी को प्रयागराज में मोनी अमावस्या के दिन स्नान करने गए थे।

बीते 4 फरवरी की रात लगभग 3:00 बजे यूनिक एसोसिएट बिलासपुर में अपना वाहन खड़ा करके स्नान करने के लिए चले गए। वाहन स्टैंड में खड़ा करते समय स्टैंड मालिक ने 59 रु की रसीद काटी रसीद संख्या 88 892 है।
स्नान करने के बाद जब वह सुबह 11:00 बजे स्टैंड पर वाहन लेने आए तो वाहन गायब मिली। बहुत खोजबीन करने के बाद भी वाहन नहीं मिली। जिसकी शिकायत माघ मेला के विशेष पुलिस अधीक्षक अधीक्षक को लिखित तहरीर देकर वाहन स्टैंड मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 3 दिन का समय बीत जाने के बावजूद भी वाहन की बरामदगी नहीं हो पाई हैं।