सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील के विकास खंड मिठवल के परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गई।
विकास क्षेत्र मीठवल से 30, खेसरहा से 6 बांसी से 8 व नगर पालिका बाँसी से 4 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। शादी समारोह में बैठने भोजन व जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।
विकास क्षेत्र मिठवल के अधिकारियों/कर्मचारियों ने व डॉ. दशरथ चौधरी के तरफ से एक एक सेट दीवाल घड़ी, साड़ी व पेंट शर्ट गिफ्ट दिया गया।तथा सांसद प्रतिनिधि श्याम पाठक के द्वारा हर एक जोड़ो को साड़ी व कंबल वितरण किया गया।
इसके अलावा कई और समाजसेवियों ने अपने अपने तरफ से विवाहित जोड़ों को गिफ्ट देकर उन्हें शादी की शुभकामनाएं दीं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम मैं मौजूद आबकारी मंत्री राजा जयप्रताप सिंह के द्वारा दीप जलाकर विवाह कार्यक्रम शुरू किया गया।
कार्यक्रम के तत्पश्चात प्रधानमंत्री आवास के मॉडल का भी उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने इस आयोजन को सरकार का सराहनीय कदम कहा।
उन्होंने कहा कि यह कदम उनकी सरकार का क्रान्तिकारी फैसला है है। अगले वर्ष पूरे प्रदेश में ऐसी शादियों का आयोजन कि जायेगी।
सामूहिक विवाह उद्घाटन योजना के दौरान आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह, डॉ दशरथ चौधरी ,उप जिला अधिकारी प्रबुद्ध सिंह बांसी, वीडियो रघुनाथ सिंह मीठ वल, वीडियो बांसी सुशील कुमार पांडे, वीडियो खेसरहा श्री महावीर सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि श्याम पाठक, प्रधान संघ अध्यक्ष मीठवल ब्लॉक एडवोकेट मोहम्मद याकूब सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक नरेंद्र कुमार के साथ साथ तीनों ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
