गोंडा जिले में बभनान मसकनवा मार्ग पर मोटरसाइकिल की आमने सामने की हुई जोरदार टककर में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी तीन लोग घायल हो गये।
बभनान-मसकनवा मार्ग पर शनिवार को संजय दुबे अपने बेटे आशुतोष दुबे निवासी सरैया लालपुर थाना पैकोलिया बस्ती अपने ससुराल भुइगावां मोटरसाइकिल से आ रहे थे।
रास्ते में बभनान मसकनवा मार्ग पर पतिजिया बुजुर्ग गांव में स्थित श्मशान घाट के पास से आ रहे एक मोटरसाइकिल जिस पर तीन लोग सवार थे।जिनसे जोरदार टककर हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची छपिया पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपिया पहुंचाया। तैनात चिकित्सक ने आशुतोष दुबे व संजय दुबे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार मोनू, जितेंद्र निवासी धुनिया भीठी थाना परशुरामपुर व फैजान निवासी नाथपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती को गंभीर चोटें आयी।
उपचार के बाद गोंडा रेफर कर दिया गया।मृतक संजय दूबे बस्ती जिले में एक मोटरसाइकिल एजेंसी में प्राइवेट जॉब कर रहे थे। बस्ती कटरा बाईपास के पास भी उनका मकान था। मृतक के साले शिवानंद चतुर्वेदी निवासी भुइगावां छपिया ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल से टक्कर मार देने की तहरीर दी है।
कार्यवाहक एसओ मदनलाल गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर। मामले की छानबीन की जा रही है।
कार्यवाहक एसओ मदनलाल गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर। मामले की छानबीन की जा रही है।
