समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ई० मोनू दुबे ने पत्र लिखकर अखिलेश यादव को डुमरियागंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव जी ने जनपद के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। हम लोकसभा डुमरियगंज के सैकड़ों प्रधान एवं पार्टी कार्यकर्ता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से निवेदन करते हैं कि आप 60 लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज से चुनाव लड़े यदि आप डुमरियगंज से सांसद बनते हैं तो कन्नौज कि तरह मेरे जनपद का विकास और तेज़ होगा।
मोनू दुबे ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर देश के पिछड़े जिलों की सूची में शामिल है। 2012 से 17 के बीच समाजवादी सरकार के कार्यकाल में जनपद में कई ऐतिहासिक कार्य हुए जिससे जिले को एक नई पहचान व उम्मीद मिली।
उन्होने पत्र में लिखा कि आपने जनपद को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय देकर जिले का गौरव बढ़ाया, मुख्यालय पर लोहिया कला भवन, बांसी खेसरहा में एक आईटीआई कालेज, खेसरहा पचमोहनी में माडल स्कूल, महिला डिग्री कालेज, इटवा - बस्ती रोड, इटवा - बांसी रोड और सैकडों गाँवों को लोहिया एवं जनेश्वर समग्र विकास से जोड़ कर ग़रीबों को आवास, सोलर, शौचालय, लैपटॉप, पेंशन , साइकिल , कन्या विद्याधन एवं सैकड़ों पुल एवं देकर जनपद के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।
यदि आप डुमरियागंज से चुनाव लड़कर जीतेंगे तो जनपद सिद्धार्थनगर के विकास में काफी तेजी आएगी।

