सिद्धार्थनगर: खेसरहा ब्लाक के पचमोहनी गांव में बनकर तैयार राजकीय मॉडल महाविद्यालय का उद्घाटन आज 3:00 बजे देश के प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे लेकिन इसकी खबर लगते ही सपाइयों ने इस महाविद्यालय को अखिलेश सरकार की उपलब्धि बताकर एक दिन पहले ही इसका उद्घाटन कर दिया।
शनिवार को समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर मोनू दुबे अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय पर पहुंचकर अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाए। साथ की फीता काटकर व नारियल तोड़ कर महाविद्यालय का उद्घाटन कर दिया।
इस मौके पर मोनू दूबे ने कहा कि मौजूदा भाजपा की सरकार का काम है राम राम जपना, पराया काम अपना। उन्होंने इसे सपा सरकार की उपलब्धि बताई और कहा कि भाजपा की सरकार दूसरों के काम को अपना काम बता कर सस्ती लोकप्रियता हासिल कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सपा सरकार की है इसलिए एक दिन पूर्व ही उन्होंने अपने समर्थकों के साथ नारियल तोड़ कर महाविद्यालय का उद्घाटन कर दिया।
मामले की जानकारी होने पर मौके पर एसडीएम प्रबुद्ध सिंह व थानाध्यक्ष खेसरहा मौके पर पहुँच गए। और मोनू दुबे और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर थाना ले आए लेकिन कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
इस मौके पर विशाल पांडे विष्णु मिश्रा, किशन यादव सद्दाम शाह, इसरार अहमद, शाहरुख खान, दीपक व अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

