बढ़या: केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी इस सरकार में भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोल बाला है। सरकार में अधिकारी बेलगाम हो गए हैं।आम जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। यह बातें पूर्व सांसद व कांग्रेसी नेता हाजी मोहम्मद मुकीम ने कहीं।शनिवार को विकास क्षेत्र खुनीयाव के रामनगर मे स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान नौजवान सभी लोग परेशान है। आम जनता की कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता की गाड़ी कमाई से नेता व अधिकारी मौज कर रहे हैं अपनी जेबे भरने में लगे हुए हैं।
वही कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि यह सरकार झूठ की पुलिंदा है। केवल वादे करती है काम नहीं। झूठे वादे से अब जनता परेशान हो चुकी है। अब जनता का सारा झुकाव कांग्रेस की तरफ हो गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में कांग्रेस की सरकार होगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कमाल अहमद, रमजान अली, मनिहार हुसैन, रहीस हाजी, मोहम्मद याकूब, हाजी मुनेशसर, गज्जू ,इब्राहिम आदि लोग उपस्थित रहे।
