लखनऊ कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अपने सियासी पारी की शुरुआत के साथ ही प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में बैठकर काम करने का भी एक रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।
इससे पहले शायद ही कोई किसी यूपी प्रभारी ने 1 दिन में 13 से 14 घंटे लगातार बैठकर काम किया हो। इनके साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इतना ही वक्त देंगे।
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ही 11 फरवरी को लखनऊ आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए यह निश्चित है कि एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने में नेताओं को शाम हो जाएगी।
12 फरवरी से प्रियंका गांधी लोकसभा सीटवार लोगों से मिलेंगी। हर सीट के लिए 1-1 घंटे का समय तय किया गया है। शुरुआत मोहनलालगंज सुरक्षित सीट से होगी और इस दिन अंतिम बैठक रात 11:30 बजे तक लखनऊ लोकसभा सीट के लोगों के साथ होगी।
उन्नाव ,वाराणसी, गोरखपुर ,कौशांबी, फूलपुर ,इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर के लोगों से भी 12 को मुलाकात तय है। 13 फरवरी को बैठकों का दौर एक घंटा पहले 10:00 बजे बाराबंकी सुरक्षित सीट के साथ होगा।
13 को ही कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, फैजाबाद ,श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती के लोगों के साथ भी बैठक होगी। अंतिम दिन भी बैठकों का दौर सुबह 10:00 बजे से रात 11:30 बजे तक चलेगा
14 को सीतापुर से शुरुआत होगी और अंतिम बैठक मिश्रिख लोकसभा सीट की होगी, इसी दिन सलेमपुर ,घोसी ,आजमगढ़, लालगंज ,मछली शहर ,जौनपुर ,रॉबर्ट्सगंज ,मिर्जापुर ,भदोही, अंबेडकरनगर ,और बलिया के लोगों के साथ इसे दिन बैठक होगी

