सिद्धार्थनगर बाँसी:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार मंगलवार को मेरा घर भाजपा का घर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत घरों पर भाजपा का ध्वज लहराया गया।
पार्टी के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सिद्धार्थनगर के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश शासन में नामित ई गवर्नेंस के सदस्य आनंदशंकर मणि त्रिपाठी ने जनपद सिद्धार्थनगर के सभी बूथों पर जाकर मेरा घर भाजपा का घर के शुभारंभ करने का अपील किया। इस मौके पर आजाद नगर के सभासद अजय शुक्ला भी उपस्थित रहे।
अजय शुक्ला ने लोगों ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा घरों पर जाकर स्टीकर और झंडा लगाकर मेरा घर भाजपा के घर अभियान को सफल कार्यकर्ता सफल बनाएं।