संकबीरनगर:बस्ती मंडल में एक भी सीट ना मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं में निराशा तो है ही साथ ही अब नेताओं के दर्द भी साफ झलकने लगने हैं।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता भालचंद यादव हजारों कार्यकताओं के सामने रोने लगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने घर बुलाया था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर पहुँच गए।
सभा को संबोधित करने के लिए भालचंद यादव मंच पर खड़े हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा मेरे प्यारे साथियों मैंने आपको यहाँ कुछ राय लेने के लिए बुलाया है इतना कहते ही मंच पर भालचंद यादव रोने लगे। पास में मौजूद कुछ कार्यकर्तओं ने नहीं नेता जी नहीं कहते हुए भालचंद यादव के समर्थन में नारेबाजी करने लगें। सपा नेता के भावुक होने से कार्यकर्ता भी भावुक हो गए।
पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
https://www.youtube.com/channel/UCBlRu4PQ4SHhYzYlQI0InzA
हम आपको बता दें कि सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद भालचंद यादव ने समाजवादी पार्टी से लोकसभा टिकट की दावेदारी पेश कर दी थी। जिसके बाद से कार्यकर्ता चुनावी अभियान में जुट गए थे।
लेकिन गठबंधन में जब सीटों की घोषणा हुई तो गोरखपुर और बस्ती मंडल की कुल 09 सीटों में बसपा को 6 सपा को 3 सीट मिला। जबकि बस्ती मंडल में सपा को एक भी सीट नही दिया गया जिससे सपा कार्यकर्तओं और उनके नेताओं का सपना चकनाचूर हो गया।