पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें का अम्बार लगा हुआ है। लोग फर्जी खबरों का शिकार हो रहें हैं। साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक के फर्जी वीडियो और फोटेज शेयर किए जा रहे हैं।
देश की सीमा पर तनाव की स्थिति है जिसे देखते हुए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने देश की जनता से खास अपील की है।
कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा की बढ़ते उन्माद के बीच फर्जी खबरों और नफरत का शिकार होना आसान है। इसलिए हम अनुरोध करते हैं कि सभी लोग सोशल मीडिया पर सयंम बरते। जब भारत सरकार द्वारा कोई आधिकारिक सूचना मिल जाए तभी कोई खबर शेयर करें।
एक अन्य दूसरे ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि इंडियन एयरफोर्स की विमान दुर्घटना में अपनी जान गवाने वाले दोनों पायलटों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। हम देश की रक्षा के लिए उनके साहस और देशभक्ति को सलाम करते हैं।