सिद्धार्थनगर:सपा-बसपा गठबंधन के सीटों के बंटवारे की घोषणा गुरुवार को कर दी गई है। प्रदेश में बसपा 37 सपा 37 और आरएलडी 03 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगी। बस्ती मंडल में सपा को एक भी सीट ना दिए जाने पर बीजेपी सांसद ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर हमला बोला है।
डुमरियागंज से भारीतय जनता पार्टी के सांसद जगदम्बिका पाल का ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती के सामने आत्म समर्पण किया है। मायावती ने जैसा चाहा वैसा टिकट लिया। बस्ती मंडल में सपा का झण्डा लगाने वाला कोई नही मिलेगा।
बस्ती मंडल में सपा को एक भी सीट ना मिलने पर सपा विरोधियों के निशाने पर आ गई है। साँसद ने कहा कि पूरे बस्ती मंडल में इस बार कोई सपा का झंडा लगाने वाला नही मिलेगा।
ग़ौरतलब है कि सपा और बसपा गठबंधन ने गुरुवार को सीटों के घोषणा कर दी है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के कुल 9 सीटों में 6 पर बसपा और 3 पर सपा के चुनाव लड़ने का एलान हुआ। जिसमे बस्ती मंडल में सपा को एक पर चुनाव नही लड़ेगी।