गोरखपुर से महराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार जाते समय बीते बुद्धवार को रानीपुर चौराहे पर अल्टो के साथ अज्ञात वाहन का जोरदार टक्कर हुआ, जिसमें 3 लोगों की तत्काल मौत हो गयी और एक ही परिवार के कई लोग घायल हैं।
प्राथमिक उपचार के उन्हे बनकटी महराजगंज हास्पिटल में तत्कालिक रूप से भर्ती कराया गया, किन्तु विगड़ते हालत को देखकरा डाक्टरों ने उन्हे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ कस्बा निवासी संजय गुप्ता (38) अपने पत्नी रिंकी गुप्ता (35), शुभम गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता उम्र (12) वर्ष, शीजल गुप्ता पुत्री संजय गुप्ता उम्र (10) वर्ष, ओम गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता उम्र 3 वर्ष सहित अपने साले की पत्नी (सरहज) मनोरमा पत्नी पिन्टू गुप्ता उम्र 20 वर्ष के साथ अपनी रिश्तेदारी में गये थे और उनका गोरखपुर से कोल्हुई बाजार जाने का प्रोग्राम था।
सड़क दुर्घटना में रिंकी गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता उम्र करीब 35 वर्ष, संजय गुप्ता के 3 वर्षीय पुत्र ओम गुप्ता व उनकी सरहज उम्र 20 वर्ष की भीषण दुर्घटना में मौत हो गयी। इस घटना में संजय गुप्ता व उनके 2 बच्चों को गम्भीर चोट बताई जा रही है, जिन्हे गम्भीर हालत में गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिन पूर्व संजय गुप्ता अपने ससुराल गये थे और वहां से कुछ खरीददारी के लिए गोरखपुर से आते हुए यह भीषण हादसा हुआ, जिसकी जानकारी पर हर कोई गमगीन है। साथ ही यह भी बताते चले कि कुछ वर्ष पूर्व इनके बड़े भाई गोरख गुप्ता की भी गोण्डा जाते समय सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी थी और आज फिर, उनके घर पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।