सिद्धार्थनगर:परसा-बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर गुरुवार को कांग्रेस की सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद मो.मुकीम ने कहा कि देश की जनता अब भाजपा की चालबाजी को जान चुकी है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
उन्होंने कहा गत 2014 के लोकसभा के चुनाव में भाजपा ने झूठे वादे किये थे और पुनः चुनाव आ गया है। भाजपा के नेता बतायें कि उन्होंने कितने वादे पूरे किये।
मोदी जी ने प्रत्येक बैंक खाते में 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, वह तो भेजा नहीं बल्कि जो पैसा गरीब अपने घरों में रखा था उसे भी लेने का काम उन्होंने किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों,महिलाओं,युवाओं के कल्याण की बात करती है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है। झूठे वादे नहीं करती है। सभा की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष भानदत्त शुक्ल व संचालन मो.सफीक ने किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, अब्दुल सलाम, अब्दुल कलाम, जिला उपाध्यक्ष मो.नफीस, भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मो.हद्दीश, पूर्व प्रधान अब्दुल लतीफ, रामवृक्ष यादव, रामनिवास चौहान, डीएन यादव, गोवर्धन चौहान, रियाज अहमद, अब्दुल वाहिद, अब्दुल जब्बार, कौशल तिवारी, अब्दुल सकूर मदनी आदि लोग मौजूद थे।