नेपाल:बहादुरगंज युवा अमन सामाजिक विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित बीएलपी क्रिकेट क्लब में मंगलवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला इटवा और लुम्बनी के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर इटवा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमे इटवा की तरफ से मोहसिन ने शानदार 41 रन की पारी खेली जिसके बदौलत इटवा ने निर्धारित 16 ओवरों में कुल 103 रनों का लक्ष्य लुम्बनी के सामने रखा।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी लुम्बनी की टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। लुम्बनी की टीम 13 ओवर खेलकर मात्र 56 रन ही बना पाई। इस मैच को इटवा ने 47 रनों से जीत लिया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मोहसिन को मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज चुना गया।
इटवा ने साल की शुरुवात होते ही लगातार दो सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले इटवा ने दुधवनियाँ बुजुर्ग में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत सीरीज जीता था।


