इसरार अहमद की रिपोर्ट: 22 जनवरी राशन गोदाम इटवा का निरीक्षण किया गया मौके पर विपणन अधिकारी इटवा उपस्थित रहे मौके पर मौजूद गेहूं और चावल के बोरो की गिनती की गई।
विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि राशन गोदाम में कोटेदारों द्वारा माह का संपूर्ण राशन वितरण करने के बाद ही अगले माह का राशन उठान करेंगे, इसके लिए कोटेदार विपणन गोदाम में राशन मशीन लेकर आएंगे जिससे परीक्षण किया जा सके कि कोटेदार किस प्रकार राशन का मशीन से वितरण कर रहे हैं।
जिनके आधार नंबर अंगूठा मैच नहीं कर रहा है तो किस प्रकार राशन वितरित कर रहे हैं। शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कोटेदार अंगूठा मशीन से मिलान नही होने पर कार्ड धारकों को वापस कर रहे हैं और जिनका अंगूठा मैच नहीं कर रहा है ,उन्हें राशन भी नहीं दे रहे हैं।
इसके सुधार के लिए पूर्ति निरीक्षक इटवा को निर्देशित किया गया है कि कोटेदार मशीन के माध्यम से दिखाएं कि इस माह कितने कार्ड धारकों को मशीन से बाटा है और कितने रराशन कार्ड धारकों को मशीन से अंगूठा मैच ना होने के कारण आधार नंबर लेकर राशन बांटा है।
पूर्व माह का राशन वितरण के पश्चात ही गोदाम से अगले माह का राशन उठान होगा। यदि कोई कोटेदार पूर्व माह का राशन नहीं बाँटेगा तो अगले माह का राशन नहीं मिलेगा और साथ ही रोस्टर के मुताबिक गोदाम से राशन नहीं उठाएगा तो जुर्माने के साथ निलंबन की कार्रवाई हो होगी।


