लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा दांव चलते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी के महासचिव की जिम्मेदारी के साथ साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्ति कर दिया है।
इस खबर के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री हो चुकी है जिसकी मांग कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे।
कांग्रेस के इस मास्टरस्ट्रोक ने सर्द मौसम में सियासी गर्मी बढ़ा दी है। राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक अलग उत्साह और जोश से भर दिया है। जिसका सीधा फायदा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिल सकता है।
प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्ताह में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौपी गई है।

