शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में हो रहे इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट के आखरी दिन फाइनल एस सी ए लखनऊ और फैजाबाद के बीच खेला गया। जिसमें फैजाबाद ने लखनऊ को रौंद कर फाइनल जीत लिया। लख्नऊ की ओर से शुरुआत काफी चमकदार रही।
इंडो नेपाल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज शानदार समापन हुआ आज वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम का दृश्य देखते ही बन रहा था ऐसा प्रतियोगिता इस स्टेडियम ही नही इस जिले में नही हुआ हजारो की संख्या में भीड़ इक्कठा हुई।
आज मैच के मुख्यातिथि श्री राजकुमार जय प्रताप सिंह (आबकारी मंत्री ) उत्तर प्रदेश रहे। उन्होंने कमेटी के अध्यक्ष श्री उमेश प्रताप सिंह उपाध्यक्ष - श्री श्याम सुंदर चौधरी श्री विनय प्रताप सिंह जी सहित सभी का आभार व्यक्त किया ।
Advertisement
आज का मैच लखनऊ वनाम फैज़ाबाद ( अयोध्या) के बीच खेला गया जिसमें फैज़ाबाद विजयी रही।
जितने वाली टीम को 51 हजार का इनाम और हारने वाली टीम को 31 हजार का इनाम दिया गया उसके साथ दोनों टीमो को 1 चमचमाती हुई ट्रॉफी उसके अलावा लखनऊ के आलराउंडर अभय सिंह को 1 बजाज सिटी 100 मोटर साईकल दी गयी।
आज का नजारा स्टेडियम में देखते बन रहा था लगातार अतिशबाजी और सबसे खास बात दो ऐसे प्लेयर भी मौजूद रहे जिनकी उम्र देख के कोई भी अंदाजा नही लगा सकता कि ये सच मे क्रिकेटर है उनका नाम अंश प्रताप सिंह , और दूसरा गोपाल चौधरी ।
आज के मैच का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारम्भ किया।इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत कमेटी अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अम्बिका त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,मंत्री रवि अग्रवाल और सदस्य व अपना दल नगर अध्यक्ष बृजेश वर्मा आदि ने किया।
टॉस जीत कर लखनउ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
लखनऊ की शुरुआत खराब रही
लखनऊ ने पूरी टीम 11 ओवर में 49 रन बनाकर आउट हो गई फैजाबाद टीम की ओर से सोनू सिंह ने जबरदस्त गेंदबाजी नमूना पेश किया और लखनऊ के चार बल्लेबाजों को प्ले वन की राह दिखाई।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैजाबाद की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया फैजाबाद टीम की ओर से सोनू सिंह को बेहतरीन गेंदबाजी पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
वहीं लखनऊ की टीम के खिलाड़ी अभय सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
इस दौरान मनीष श्रीवास्तव, राजेश उपाध्याय, योगेंद्र जयसवाल, बुधीराम चौधरी ,आलोक उपाध्याय,
छात्रसेवक वकार खान, छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन पांडे,रंजीत वर्मा प्रह्लाद मिश्र, बेचन,आदि उपस्थित रहे।


