बलिया:बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार में भी भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ है। जितना भ्रष्टाचार पिछली सरकार में था इतना ही भ्रष्टाचार हमारी सरकार में भी है।
उन्होनें अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बगावत करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है लेकिन इस सच्चाई को स्वीकार करने में मुझे कोई परेशानी नहीं है जो सच्चाई है इसे स्वीकार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के मुकाबले में हमारी सरकार में भी हमारी भ्र्ष्टाचार व घपला हुआ है। विधायक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये इल्ज़ाम लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि अभी भी समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकार के योजनाओं का फायदा नहीं पहुंच रहा है। मैं जब से विधायक बना हूं तब से लगातार घपला और भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। भ्रष्टाचार से लड़ना मेरी एक मजहबी लड़ाई है जिसमें अपनों से लड़ना पड़ रहा है विधायक ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।


