बलरामपुर:उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव में घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
रविवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटकता शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि ग्राम रमवापुर में रविवार की सुबह आम के पेड़ की डाल से वृद्ध का शव लटका मिला। जिसकी पहचान रमवापुर के ही निवासी भगवती प्रसाद जयसवाल (70 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतक की जेब से तलाशी के दौरान सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की बात लिखी है। मृतक के दो शादीशुदा पुत्रों सुभाष चन्द्र व रमेश कुमार से पूछताछ की रही है।

