सिद्धार्थनगर रविवार को मिल कालोनी वार्ड न0 2 में ब्राह्मण एकता मंच का नौंवा सभा आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री शम्भू त्रिपाठी जी ने किया एवं संचालन पंकज चतुर्वेदी जी ने किया.
रविवार को बैठक में सर्व- सम्मति से चुने हुए पदाधिकारीयो का शपथ ग्रहण एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष के रूप में श्री मनोज पांडेय जी एवं उपाध्यक्ष क्रमशः श्री दिलीप पांडेय, श्री शिव शंकर तिवारी, विंध्याचल शुक्ला, शिवम मिश्र एवं महामंत्री श्री राकेश उपाध्याय , कोषाध्यक्ष सोनित उपाध्याय तथा मीडिया प्रभारी के रूप में क्रमशः सनी उपाध्याय, सोनित उपाध्याय, अरविंद पाठक, शशांक पांडेय, पंकज चतुर्वेदी आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय जी एवं सभी पदाधिकारियों ने ब्राह्मण एकता मंच का आभार प्रकट किया एवं सभा को जिला स्तर तक ले जाने, जिले के सभी तहसीलों में ब्राह्मण एकता मंच का गठन करने की बात कही।
बैठक में प्रमुख रूप से वीरेंद्र नाथ शुक्ल(एडवोकेट) ,प्रमोद पाठक (एडवोकेट) , संजीव त्रिपाठी, इन्द्रमणि त्रिपाठी, वसंत मिश्रा, पंकज दुबे, गौतम द्विवेदी, ओम प्रकाश द्विवेदी, मोहित उपाध्याय, सतीश शर्मा, नागेन्द्र नाथ पांडेय,संजय पांडेय, अंशुमान चतुर्ववेदी अश्वनी पांडेय आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

