सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इण्टर कालेज शुक्लागंज में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य के नेतृत्व में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने कहा कि यह दिन देश के मतदाताओं को समर्पित है। 18 वर्ष से अधिक के युवा वर्ग को अपने इस लोकतान्त्रिक अधिकार को समझना चाहिए और शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने शपथ भी दिलाया।
विद्यार्थियों ने जन-जन की यही पुकार,वोट डालो अबकी बार,सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो,मतदान आपका अधिकार है और कर्तव्य भी...,जो बाटें दारु,साड़ी,नोट।उनको कभी न देंगे वोट।। आदि का नारा बुलंद करते हुए चौराहे का भ्रमण किया।
इस दौरान आशाराम यादव,विश्वनाथ, रामकिशोर, सुमेरु गिरि, साधना श्रीवास्तवा, सविता शुक्ला, आशा शुक्ला, सुनील यादव, शैलेन्द्र भारती, आनन्द मिश्र, रामनरेश यादव, धनन्जय पाठक, पीताम्बर यादव, दीपेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य आदि शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनकोला,नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औदही,स्वतंत्रता सेनानी उदयराज शुक्ल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढ़ेबरुआ में भी विद्यार्थियों को शपथ दिलाया गया और जागरुकता रैली निकाला गया।
Tags

