सिद्धार्थनगर:शोहरतगढ़ कस्बे में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा शिवपति विद्यालय से निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर युवाओं में जोश है उम्मीद है की इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा वर्ग के लोग शामिल होंगे।
इसकी जानकारी देते हुए छात्र संघ अध्यक्ष चन्दन पांडे ने कहा कि कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली जा रही भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे में यह पहली तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जो ऐतिहासिक यात्रा होगी।
विशाल तिरंगा यात्रा शिवपति महाविद्यालय से निकल कर शोहरतगढ़ कस्बे में भ्रमण करके भारत माता चौक पर पहुँचेगी, जहाँ राष्ट्रीय गान औऱ झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों में जुटे युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है।
इस भव्य तिरंगा यात्रा की अगुवाई छात्रसंघ अध्यक्ष चंदन पांडे करेंगे। साथ में निलेश चौधरी भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, मोनू अग्रहरी, आकाश गुप्ता, नितिन गुप्ता,नीतीश गुप्ता, रंजीत वर्मा वकार खान, राम मौर्य, आदि मौजूद रहेंगे।


